अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ वार्षिक स्नेह सम्मेलन 2026 संपन्न | नवभारत इंग्लिश मीडियम स्कूल
Jan. 31, 2026

अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ वार्षिक स्नेह सम्मेलन 2026 संपन्न | नवभारत इंग्लिश मीडियम स्कूल

📍 Vickey mangal karyalaya, karmala

नवभारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में दिनांक 31 जनवरी 2026 को विक्की मंगल कार्यालय, करमाला में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन (Annual Day – Gathering 2026) अत्यंत उत्साह, उमंग और आनंद के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस भव्य कार्यक्रम के लिए शहर के अनेक मान्यवर एवं प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की शोभा और भव्यता और भी बढ़ गई।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से पोलीस भरती, ऑपरेशन सिंदूर और कॉमेडी सोंग की प्रस्तुतियाँ दर्शकों को इतनी अधिक पसंद आईं कि उन पर बार-बार “Once More” की जोरदार माँग की गई।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों की तालियों और जयकारों से पूरा सभागृह गूंज उठा। अभिभावकों ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अभिनय क्षमता और मेहनत की खुले दिल से सराहना की।

कार्यक्रम की समाप्ति में स्कूल की ओर से सुनिता देवी मॅम ने सभी मान्यवर अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।


✍️ Parents & Students:
- इस कार्यक्रम के बारे में अपनी राय नीचे कमेंट में ज़रूर लिखें 🙏

✒️ DEEPALI SUDHIR SHAHANE

2 Comments

👤
👤
पुनम शिंदे

काल झालेल्या सांस्कृतिक कार्यक्रमांमध्ये मुलांचा उत्साह आणि शिक्षकांची मेहनत पाहून मनापासून आनंद झाला. विद्यार्थ्यांच्या सादरीकरणातून त्यांचा आत्मविश्वास आणि परिश्रम स्पष्टपणे जाणवत होते. पालक म्हणून अशा सुंदर आणि संस्कारक्षम शाळेशी जोडले गेल्याचा मला खूप अभिमान वाटतो. विद्यार्थ्यांच्या सर्वांगीण विकासासाठी सातत्याने प्रयत्न करणाऱ्या सर्व शिक्षकांचे मनःपूर्वक आभार.🙏

👤
Prasanna Sunil Kale

मुझे वार्षिक स्नेह सम्मेलन में कॉमेडी सोंग में भाग लेने का मौका मिला। इस प्रस्तुति में मेरे साथ आर्यन, नित्या, रुतुराज, स्मित, शिवम, अनुज, प्रीतम और स्वस्तिक भी शामिल थे। डांस की प्रैक्टिस के दौरान हम सबने बहुत मज़ा किया और हँसी-मज़ाक में समय कब निकल गया पता ही नहीं चला। शुरुआत में हमने डांस के लिए मना किया था, लेकिन देवी मॅम के प्रोत्साहन और कॉमेडी सोंग के आइडिया से हमें हिम्मत मिली। डांस सर ने हमें धैर्य के साथ स्टेप्स सिखाए, जिससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा। स्टेज पर “Once More” की माँग सुनकर हमें बहुत खुशी हुई। इस अनुभव के लिए मैं अपने सभी शिक्षकों, डांस सर और आयोजकों का दिल से धन्यवाद करता हूँ।

Other Events



Annual Day – 2026 31 Jan 2026
Annual Day – 2026
📍 Vickey mangal karyalaya, karm…
👁️ 335 Views    ❤️ 44 Likes

Navbharat English Medium School, Karmala is delighted to announce its Annual Day Celebration, to be …

Show More →
Republic day 26 Jan 2026
Republic day
📍 Navbharat English school karm…
👁️ 34 Views    ❤️ 6 Likes

Navbharat English Medium School, Karmala proudly celebrated the 76th Republic Day with great enthusiasm and …

Show More →

Loading Please Wait...